UPSC IAS Notification 2022
UPSC IAS Notification 2022: आज जारी होगा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन, 5 जून को होगा प्रीलिम्स एग्जाम UPSC IAS Notification 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आज सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2022 का नोटिफिकेशन जारी करेगा। IAS, IPS, IRS, IFS बनना चाह रहे युवा आज से ही www.upsc.gov.in या www.upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022 होगी। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा। सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को होगी। योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। - बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे उम्...